Video: दोस्त के एक आइडिया ने रातों-रात बदली किस्मत! न नौकरी की चिंता, न बाजार की टेंशन; अब कमा रहे लाखों
Fish Farming Success Story: बिहार के अररिया जिले के नीरज झा उर्फ निक्कू कुमार झा आज युवाओं के लिए स्वरोजगार का चेहरा बन गए हैं. कभी पारंपरिक खेती पर निर्भर रहने वाले नीरज ने दोस्तों की सलाह और सोशल मीडिया (यूट्यूब) से सीखकर मत्स्य पालन की शुरुआत की. आज वे रानीगंज प्रखंड के बगुलाहा पंचायत में डेढ़ एकड़ के तालाब से हर सीजन ₹3 लाख तक का मुनाफा कमा रहे हैं. नीरज ने महज दो साल पहले कटिहार से मछलियों के बीज लाकर इस काम की शुरुआत की थी. पहले ही प्रयास में मिली बंपर सफलता के बाद उन्होंने इसे बड़े स्तर पर फैलाया. आज उनके तालाब में रोहू, कतला, रेबा और बिग्रेड जैसी सात प्रजातियों की मछलियां तैयार होती हैं. जिनका वजन 1 से 2 किलो तक होता है. नीरज की सफलता केवल मछली पालन तक सीमित नहीं है. वे मिथिला की संस्कृति (मछली, पान, मखाना) को बढ़ावा देने के साथ-साथ डेयरी फार्मिंग भी कर रहे हैं. उनके पास 6 भैंस और 3 गायें हैं. जिससे सालभर में लाखों की अतिरिक्त आय होती है. अररिया से तैयार मछलियां अब पूर्णिया, सुपौल और मधेपुरा के बाजारों तक अपनी धमक जमा रही हैं. Read More ...
Related posts
मंदिर से दरगाह तक निकली हनुमत ध्वज शोभा यात्रा, गंगा-जमुनी तहजीब की दिखी मिसाल
बढ़ते तापमान में मछलियों का रखें खास ख्याल, ऐसे करें देखभाल, बेहतर होगी ग्रोथ
लश्कर पर कानून का हथौड़ा, आतंकवादी की संपत्ति जब्त, UAPA कानून के तहत एक्शन
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail