VIDEO: संजू सैमसन की किस बात को लेकर CSK के कोच के बिगड़ गए बोल

Image credit: Internet

नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस सीजन के सबसे बड़े ट्रेड रहे संजू सैमसन का बल्ला एक बार फिर खामोश रहा. संजू लगातार तीसरे मैच में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके और सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए. मात्र एक महीने पहले टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले संजू की फॉर्म में आई इस अचानक गिरावट ने फैंस और विशेषज्ञों को हैरान कर दिया है. नई गेंद के खिलाफ उनकी कमजोरी टीम के लिए एक बड़ी समस्या बनती जा रही है.मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने संजू सैमसन का बचाव करते हुए कहा कि किसी भी खिलाड़ी के लिए नई फ्रेंचाइजी में ढलना आसान नहीं होता, खासकर तब जब वह वर्षों तक किसी दूसरी टीम का हिस्सा रहा हो . फ्लेमिंग के अनुसार, संजू अभी टीम के साथ जुड़ने की प्रक्रिया में हैं और उन्हें थोड़ा समय चाहिए . कोच ने यह भी स्पष्ट किया कि टीम प्रबंधन पूरी तरह से संजू के साथ खड़ा है और उन्हें अपना आत्मविश्वास वापस पाने के लिए हर संभव सहयोग दिया जा रहा है.   Read More ...

free visitor counters