Video: बोलने वाला AI हेलमेट! जहरीली गैस हो या ऊंचाई से गिरना, पलक झपकते ही सुपरवाइजर को होगी खबर
AI-powered Smart Safety Helmet: जोखिम भरे कामों में अब तकनीक मजदूरों की तीसरी आंख बनेगी. भारतीय स्टार्टअप प्रॉक्सजी (Proxgy) ने एक क्रांतिकारी AI-संचालित स्मार्ट हेलमेट विकसित किया है. जो कंस्ट्रक्शन और माइनिंग साइट्स पर होने वाले हादसों को रोकने में सक्षम है. यह हेलमेट न केवल काम की रफ्तार बढ़ाएगा, बल्कि आपात स्थिति में जान बचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. कंपनी के फाउंडर पुलकित आहूजा के अनुसार यह कोई साधारण हेलमेट नहीं बल्कि एक चलता-फिरता सुरक्षा तंत्र है. जहरीली गैस लीक होने या ऊंचाई से गिरने पर यह तुरंत अलर्ट जारी करता है. हेलमेट में लगे हाई-क्वालिटी कैमरे से सुपरवाइजर सीधे काम का निरीक्षण कर सकते हैं. मुसीबत के समय SOS बटन दबाकर मदद बुलाई जा सकती है. कंट्रोल रूम से सीधा संपर्क होने के कारण मुश्किल काम आसान और सुरक्षित हो जाते हैं. कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कंपनियां इसे अपना चुकी हैं. जिससे वर्कसाइट पर प्रोटोकॉल का पालन और सुरक्षा ईकोसिस्टम मजबूत हो रहा है. कंपनी के फाउंडर पुलकित आहूजा का कहना है कि हमारा उद्देश्य AI की मदद से जोखिम भरे कामों में भी मानव जीवन को सुरक्षित बनाना है. Read More ...
Related posts
घर पर करें नेचुरल फ्रूट फेशियल, बिना साइड इफेक्ट पाएं दमकती और ग्लोइंग स्किन
रसोई की स्मार्ट आदत, आपका गैस सिलेंडर चलेगा 1 से 2 महीने, जानिए आसान टिप्स
माता रानी के शेर का क्या है नाम? बड़े-बड़े भक्त नहीं दे पाए जवाब, परखें अपनी भक्ति
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
CSK vs RCB IPL 2026 Live: विराट कोहली 28 रन बनाकर आउट, सीएसके को मिला पहला विकेट
05-04-26 07:04:04pm
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail