Rubika Liyaquat Show:ममता बनर्जी की भवानीपुर सीट पर बड़ा खेल,BJP ने खेली ऐसी चाल!आप सोच भी नहीं सकते

Image credit: Internet

Rubika Liyaquat Show: पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के चुनावी तारीखों का ऐलान हो चुका है. सबसे चर्चा में है भवानीपुर सीट. यहां ममता बनर्जी और बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी आमने-सामने हैं. बीजेपी ने 2021 की नंदीग्राम हार का बदला लेने के लिए शुभेंदु को भवानीपुर से उतारा है. टीएमसी ने भी ममता को यही सीट दी है. इस बार भवानीपुर चुनाव का केंद्र बन गया है. 2021 के उपचुनाव में ममता ने 58,000 वोटों से जीत हासिल की थी. लेकिन इस बार एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिविजन) में करीब 47,000 वोटर्स के नाम कट गए हैं. इससे ममता की स्थिति कमजोर हो सकती है. बीजेपी का मकसद ममता को घेरना और अपने वोटर्स को मजबूत संदेश देना है. वहीं टीएमसी लगातार चुनाव आयोग पर हमलावर है. मतदाता सूची में कटौती और भवानीपुर की हलचल इसे इस चुनाव की सबसे हॉट सीट बना रही है. दोनों दलों के लिए ये चुनौती बड़ी और अहम है.   Read More ...

free visitor counters