PM Modi Speech: एडवाजरी जारी की और...पीएम मोदी ने देशवास‍ियों को बता द‍िया अब तक क्‍या-क्‍या क‍िया?

Image credit: Internet

PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में भारतीयों की सुरक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि संकट के समय देश-विदेश में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है.पीएम मोदी ने बताया कि युद्ध शुरू होने के बाद अब तक 3,75,000 से ज्यादा भारतीयों को सुरक्षित वापस लाया जा चुका है. सिर्फ ईरान से ही करीब 1000 भारतीयों की वापसी हुई है. इनमें 700 से अधिक मेडिकल स्टूडेंट्स शामिल हैं. उन्होंने कहा कि विदेशों में फंसे भारतीयों के लिए हर संभव मदद की जा रही है. भारतीय मिशन लगातार एडवाइजरी जारी कर रहे हैं. साथ ही 24/7 कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन भी शुरू की गई है, ताकि लोगों तक तुरंत जानकारी पहुंच सके. पीएम मोदी ने खाड़ी देशों में पढ़ रहे छात्रों का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं. छात्रों की पढ़ाई जारी रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार हर स्थिति में सतर्क है और जरूरतमंदों की मदद के लिए पूरी तरह तैयार है.   Read More ...

free visitor counters