Operation Sindoor Anniversary Live: आतंक और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते; इंडस वाटर ट्रिटी पर भी नहीं होगी बात- MEA
Operation Sindoor Anniversary Live: ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर भारतीय सेना ने एक खास वीडियो जारी किया है. इसमें पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक की झलक दिखाई गई है. यह ऑपरेशन 7 मई 2025 को पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में लॉन्च किया गया था. भारतीय सेना ने सिर्फ 25 मिनट में 9 आतंकी कैंप तबाह कर दिए थे. वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान भी शामिल है, जिसमें उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ सख्त संदेश दिया था. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग भारतीय सेना की रणनीतिक ताकत की जमकर तारीफ कर रहे हैं. वहीं पीएम मोदी और एस जयशंकर ने सोशल मीडिया पर ऑपरेशन सिंदूर के एक साल होने पर अपनी प्रोफाइल फोटो बदली है. साथ ही इजरायल की ओर से समर्थन का संदेश आया है. ऑपरेशन सिंदूर की पहली बरसी पर लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने बड़ा बयान दिया है. बताया कैसे स्वदेशी ब्रह्मोस और आकाश मिसाइलों ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
अहमदाबाद क्यों शिफ्ट किया गया आईपीएल का फाइनल? बीसीसीआई सचिव का आया बयान
07-05-26 05:05:13pm -
Punjab Kings 11 की फील्डिंग में चूकों से हारी मैच, कोच ने बताई असली वजह
07-05-26 04:05:55pm -
IPL 2026: पंजाब की बॉलिंग रणनीति और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर नजर
07-05-26 04:05:41pm
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail