किसान का जैविक नवाचार बना मिसाल, संतरे की उन्नत खेती से कमाए लाखों

Image credit: Internet

Orange Farming: झालावाड़ जिले की सुनेल तहसील के छोटे से गांव सनोरिया के किसान रायल पाटीदार आज आधुनिक और जैविक खेती का सफल उदाहरण बन चुके हैं. उन्होंने पारंपरिक खेती से आगे बढ़ते हुए संतरे की उन्नत बागवानी को अपनाया और वैज्ञानिक तरीकों से उत्पादन बढ़ाकर लाखों रुपये की कमाई की. रायल अपने खेतों में उच्च गुणवत्ता वाली सिट्रस किस्मों का चयन करते हैं और मिट्टी व जलवायु के अनुसार खेती करते हैं. खास बात यह है कि उन्होंने रासायनिक कीटनाशकों को छोड़कर जैविक घोल, ट्राईकोडर्मा और माइकोराइजा जैसे प्राकृतिक तत्वों का उपयोग शुरू किया, जिससे फसल की गुणवत्ता और मिट्टी की उर्वरता दोनों में सुधार हुआ. वे उद्यानिकी विभाग के साथ मिलकर अन्य किसानों को भी जागरूक कर रहे हैं. रायल का मानना है कि यदि किसान नई तकनीक और बागवानी अपनाएं तो उनकी आय कई गुना बढ़ सकती है.   Read More ...

free visitor counters