बहराइच के जिला अस्पताल में अब 24 घंटे मरीजों को मिलेगा सीटी स्कैन जांच की सुविधा, प्राइवेट अस्पतालों का नहीं काटना होगा चक्कर

Image credit: Internet

बहराइच जिला अस्पताल यानी महर्षि बालार्क चिकित्सालय में अब आपातकालीन मरीजों को सीटी स्कैन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की सुविधा को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है. मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग में उपलब्ध सी.टी. स्कैन सेवा को अब राउंड द क्लॉक यानी चौबीसों घंटे के लिए संचालित कर दिया गया है. इस फैसले के बाद अब देर रात आने वाले गंभीर और आपातकालीन मरीजों को भी तुरंत जांच की सुविधा मिल सकेगी. इससे मरीजों को निजी सेंटरों पर जाने और महंगे दामों पर जांच कराने से मुक्ति मिलेगी.   Read More ...

free visitor counters