मुरादाबाद में नेत्रहीनो की रोशनी बनी शिखा गुप्ता, प्रोजेक्ट स्नेह से जगाईं आत्मनिर्भर बनने की अलख

Image credit: Internet

मुरादाबाद की शिखा गुप्ता द्वारा संचालित प्रोजेक्ट स्नेह आज नेत्रहीन और दिव्यांग लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरा है. इस पहल के तहत ऐसे लोगों को रोजगार से जोड़ा जा रहा है, जिन्होंने कभी अपनी परिस्थितियों के कारण जीवन में आगे बढ़ने की उम्मीद छोड़ दी थी. शिखा गुप्ता, जो सीएल गुप्ता नेत्र संस्थान भी चलाती हैं, ने बताया कि वर्ष 2009 से संस्थान में आने वाले कई ऐसे मरीज थे जिनका इलाज संभव नहीं था और वे अपनी दृष्टि खो चुके थे.   Read More ...

free visitor counters