Video: बेकार जमीन से 6 लाख की कमाई! न खेती न फसल, बस रिश्तेदार के यहां मिले आइडिया ने बदली किस्मत
Poultry Farming Success Story: कहते हैं कि अगर इंसान के पास सही सोच और मेहनत करने का जज्बा हो, तो वह बंजर जमीन से भी सोना निकाल सकता है. पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि प्रखंड अंतर्गत मठ लोहियारा गांव के नंदलाल सिंह ने इस बात को सच कर दिखाया है. एक समय आर्थिक तंगी से जूझने वाले नंदलाल आज अपने क्षेत्र के सफल मुर्गी पालक बन चुके हैं. नंदलाल बताते हैं कि उनके घर के बाहर एक ऐसी जमीन थी जहां फसल नहीं उगती थी. बच्चों की पढ़ाई और परिवार के खर्च की चिंता उन्हें सताती रहती थी. इसी बीच एक रिश्तेदार के यहां मुर्गी फार्म देखकर उन्हें प्रेरणा मिली. उन्होंने अपनी उसी बेकार जमीन पर बॉयलर मुर्गी पालन शुरू किया. आज वही जमीन उनके पूरे परिवार का सहारा बन गई है. नंदलाल एक बार में 2000 चूजे डालते हैं, जो महज 40-45 दिनों में तैयार हो जाते हैं. साल भर में वह ऐसे 5 चक्र (Terms) चलाते हैं, जिससे उन्हें लगभग 6 लाख रुपये की सालाना आमदनी होती है. आज इसी कमाई से बच्चों की उच्च शिक्षा और बुजुर्गों की दवा का खर्च आसानी से निकल रहा है. नंदलाल की यह कहानी जिले के उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो रोजगार की तलाश में पलायन करते हैं. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail