Tamil Nadu Chunav: स्टालिन ने तमिलनाडु में कौन सी चिंगारी भड़काई, जिसकी आंच PM मोदी तक पहुंचने का किया जा रहा दावा

Image credit: Internet

Tamil Nadu Chunav: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने परिसीमन विधेयक के मुद्दे पर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने दावा किया कि उनकी शुरू की गई मुहिम ने दिल्ली तक असर डाला और संसद में विधेयक का पारित न होना बीजेपी की बड़ी हार है. स्टालिन ने इसे मोदी सरकार के 12 साल के कार्यकाल की पहली बड़ी शिकस्त बताते हुए कहा कि इसका असर 23 अप्रैल को तमिलनाडु चुनाव में दिखेगा. उन्होंने कहा कि तमिलनाडु और दक्षिण भारत की एकजुटता से लोकतंत्र की जीत हुई है. साथ ही आरोप लगाया कि केंद्र सरकार चाहती तो महिला आरक्षण विधेयक को अलग से पारित करा सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं किया. स्टालिन ने इसे दिल्ली के अहंकार की हार बताया और कहा कि आगामी चुनाव में जनता इस अहंकार का जवाब देगी. द्रमुक नेताओं ने भी विधेयक गिरने पर जश्न मनाया.   Read More ...

free visitor counters