यौन शक्तिवर्धक दवा खाने से बुलंदशहर में प्रेमी की मौत, अस्पताल में छोड़कर भागी प्रेमिका

Image credit: Internet

प्रेम प्रसंग से जुड़े इस हैरान कर देने वाले मामले में पुलिस लड़की को खोज रही है. प्रेमिका से मिलने आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. युवक बागपत से बुलंदशहर मिलने आया था. होटल में शक्तिवर्धक दवा खा ली, जो ओवरडोज होने के चलते उसकी हालत बिगड़ गई. युवक की पहचान बागपत के थाना बिनौली क्षेत्र के गांव फतेहपुर पूठी निवासी 34 साल के विनोद के रूप में हुई है. पिता ने बताया कि विनोद के ही मोबाइल फोन से एक महिला ने उसके दूसरे भाई प्रदीप को फोन किया और कहा कि आप लोग तुरंत बुलंदशहर आ जाएं. विनोद का एक्सीडेंट हो गया है.   Read More ...

free visitor counters