पुल या खतरा? धौलपुर ओवरब्रिज पर गड्ढे और बाहर निकले सरिए, हर सफर बना जानलेवा जोखिम
Ground Report : धौलपुर शहर का राजाखेड़ा रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज इन दिनों बदहाल हालत में पहुंच गया है, जिससे आमजन की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. पुल पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं, जिनसे गुजरना अब जोखिम भरा हो गया है. हालत इतनी खराब हो चुकी है कि कई स्थानों पर पुल की सतह उखड़ गई है और अंदर लगे लोहे के सरिए तक बाहर नजर आने लगे हैं. यह स्थिति किसी भी वक्त बड़े हादसे का कारण बन सकती है. यह ओवरब्रिज शहर को राजाखेड़ा उपखंड से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है, जहां से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं. भारी वाहनों की आवाजाही के बावजूद लंबे समय से मरम्मत नहीं होने के कारण पुल की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि गड्ढों के कारण वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं और कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं. दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह रास्ता और भी खतरनाक हो गया है, क्योंकि बाहर निकले सरिए किसी भी समय जानलेवा साबित हो सकते हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके. Read More ...
Related posts
500 रुपये में कीटों का सफाया, गर्मी में फसल बचाने का आसान और असरदार फॉर्मूला
किसानों के लिए गेम चेंजर, तेज रफ्तार से होगी फसल की कटाई, जमीन से करती साफ
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
लुंगी एनगिडी का हाल ए दास्तां, सिर में लगी चोट के बाद आया पहला रिएक्शन
26-04-26 06:04:50pm
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail