मई-जून की गर्मी में भी नहीं सूखेगा पुदीना, बस अपनाएं एक्सपर्ट के ये आसान तरीके

Image credit: Internet

Mint plant care tips : गर्मी में पुदीना सूखने से बचाना एक बड़ी चुनौती होती है. प्रयागराज के प्रसिद्ध बागवानी एक्सपर्ट रमेश कुमार ने कुछ फायदेमंद सुझाव दिए हैं. रमेश ने बताया कि सुबह की ल्की धूप और छांव वाली जगह पुदीने के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है. मिट्टी में नमी बनाए रखें, लेकिन ज्यादा पानी जमा न होने दें. बड़े और चौड़े गमले में पुदीना लगाने से इसकी जड़ें अच्छी तरह फैलती हैं. हर 10-15 दिन में गोबर की खाद या वर्मीकम्पोस्ट डालने से पौधा तेजी से बढ़ता है. पौधे की ऊपरी पत्तियों की कटाई करते रहें, इससे नई शाखाएं निकलती हैं. कीड़ों से बचाने के लिए नीम तेल का हल्का स्प्रे करना भी फायदेमंद होता है.   Read More ...

free visitor counters