भीषण गर्मी से आने लगें लूज मोशन तो जादू सा काम करती है दादी-नानी की ये डिश, बंधेगा पेट, मिलेगी ठंडक!

Image credit: Internet

पहले के समय में भीषण गर्मी की वजह से या लू लगने की वजह से जब किसी को लूज मोशन आते थे तो दादी-नानी ये खास डाइट देती थी, जिससे उनका पेट बंधता था, कमजोरी दूर होती थी और शरीर खासतौर पर पेट को ठंडक मिलती थी. यूं तो ये रेसिपी पुरानी है पर आज भी उतनी ही कारगर है. इसके लिए पोहा जिसे चूड़ा भी बोलते थे, पानी से धोकर निकाल लें और 10 मिनट फुला दें. इसके बाद इसमें घर का जमा ताजा दही, थोड़ा गुड़ या शक्कर, जो आपको पसंद हो डालें और छोटे वाले केले काटकर डाल लें. इन सबको मिलाकर खाएं. इसका स्वाद भी बढ़िया होता है और यह पेट को भी आराम देता है.    Read More ...

free visitor counters