सोसायटी के पार्क में घूंघट में महिला करने लगी डांस, खड़े होकर देखने लगे पड़ोस के लोग, वीडियो वायरल!

Image credit: Internet

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला सफेद साड़ी पहनकर और चेहरे पर घूंघट डालकर जबरदस्त डांस मूव्स दिखा रही है. उनकी एनर्जी और डांस स्टेप्स को देखकर वहां मौजूद भीड़ भी खुद को थिरकने से नहीं रोक पाई. इस वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि अनु नाम की इस महिला ने भारतीय परंपरा के अनुसार लंबा घूंघट निकाला हुआ है, लेकिन उनके डांस स्टेप्स में गजब की आधुनिकता और ऊर्जा नजर आ रही है. यह वीडियो किसी हाई राइज सोसायटी के पार्क का लग रहा है, जहां शाम के वक्त काफी भीड़ इकट्ठा है. जैसे ही महिला ने डांस करना शुरू किया, वहां लोग खड़े होकर उसके डांस को देखने लगे. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.   Read More ...

free visitor counters