कपाट बंद होने से पहले देखिए भव्य नजारा, दिवाली पर 20 क्विंटल फूलों से अलौकिक सजा बाबा केदार का दरबार

Image credit: Internet

केदारनाथ धाम में कपाट बंद होने से पहले बाबा का दरबार 18 से 20 क्विंटल रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है. दिवाली के मौके पर मंदिर परिसर की भव्य सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. इस बीच आज धाम के क्षेत्रपाल और रक्षक भगवान भुकुंड भैरवनाथ जी के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे. इसके साथ ही बाबा केदारनाथ के कपाट बंद करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. मंदिर समिति के मुताबिक मुख्य मंदिर के कपाट 11 नवंबर को विधि-विधान से बंद होंगे. श्रद्धालुओं से दीपोत्सव में शामिल होने की अपील की गई है.   Read More ...

free visitor counters