कल्याण बनर्जी दे रहे थे बाइट, तभी चोर-चोर चिल्लाने लगे लोग

Image credit: Internet

तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी को उस समय भारी विरोध का सामना करना पड़ा, जब वह एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करने के लिए बाहर आए. वहां मौजूद लोगों की भीड़ ने उन्हें देखते ही चोर-चोर के नारे लगाने शुरू कर दिए. इसके साथ ही जय श्रीराम के नारे भी जोर-शोर से लगाए गए. अचानक शुरू हुए विरोध के कारण मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थिति बिगड़ती देख सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और कल्याण बनर्जी को घेरे में लेकर वहां से सुरक्षित बाहर निकाला.   Read More ...

free visitor counters