साड़ी पहनकर लड़की ने तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक पर किया ऐसा खतरनाक स्टंट, उड़े सबके होश, वीडियो वायरल

Image credit: Internet

सोशल मीडिया पर सुमैया (Reckless Rider Sumaiya) नाम की एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह लाल और पीले रंग की साड़ी पहनकर तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक चला रही है. इतना ही नहीं, वह चलती बाइक पर खड़ी होकर अपनी साड़ी ठीक करने का खतरनाक स्टंट भी कर रही है. जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, लड़की बाइक की मुख्य सीट पर आ जाती है और उसे बड़ी ही फुर्ती से चलाती है. उसने चेहरे पर काला मास्क लगाया हुआ है और बालों में फूल सजाया है, जो उसके लुक को तो आकर्षक बना रहा है, लेकिन उसकी सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है. बाइक चलाते समय उसने हेलमेट का इस्तेमाल नहीं किया है, जो यातायात नियमों का खुला उल्लंघन है. इसके अलावा, साड़ी जैसे लंबे पहनावे में बाइक चलाना और उस पर खड़े होना बेहद जोखिम भरा हो सकता है क्योंकि साड़ी का पल्लू टायर या चेन में फंसने का डर रहता है.   Read More ...

free visitor counters