मजा आ जाएगा! पका पपीता तो बहुत खाया होगा, अब 10 मिनट में बनाएं चटपटा पपीता भक्खा

Image credit: Internet

जब मन तीखा और चटपटा खाने का करे, तो बिहार के Mithilanchal की पारंपरिक डिश भक्खा याद आती है. यह बिना पकाए बनने वाला देसी नाश्ता है, जो सिर्फ 10 मिनट में तैयार हो जाता है और स्वाद में बेहद लाजवाब होता है. मिथिलांचल में लोग कच्चे आम, पपीता, कटहल या अमरूद से भक्खा बनाते हैं. आज जानिए कच्चे पपीते का भक्खा बनाने की आसान विधि. सबसे पहले कच्चे पपीते को छीलकर धो लें. फिर उसे कद्दूकस कर लें या बारीक काट लें. इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटी हरी मिर्च और धनिया पत्ता मिलाएं. स्वाद बढ़ाने के लिए ऊपर से शुद्ध सरसों तेल डालें और अच्छे से मिला लें. पपीता भक्खा मिथिला का पारंपरिक शाम का नाश्ता है, जिसे लोग साथ बैठकर बड़े चाव से खाते हैं. देसी स्वाद पसंद हो तो इसे जरूर ट्राई करें.   Read More ...

free visitor counters