कोबरा के अंडे में जहर होता है या नहीं? वर्षों पुरानी गलतफहमी पर एक्सपर्ट का खुलासा

Image credit: Internet

सांप के अंडों को लेकर लोगों के बीच कई तरह की गलतफहमियां हैं. अक्सर माना जाता है कि जिस तरह सांप जहरीला होता है, उसके अंडों में भी जहर होता होगा. लेकिन सर्प विशेषज्ञ डॉ. डी.एस. श्रीवास्तव के अनुसार यह धारणा पूरी तरह गलत है. उन्होंने बताया कि सांप के अंडों में किसी प्रकार का विष नहीं होता. अंडों के अंदर केवल भ्रूण विकसित होता है, जो समय पूरा होने पर बच्चे के रूप में बाहर निकलता है. हालांकि यदि बच्चा किसी विषैले प्रजाति का है, तो जन्म के समय उसकी विष ग्रंथियां विकसित हो चुकी होती हैं. इसलिए सांप के अंडे जहरीले नहीं, बल्कि नए जीवन के विकास का माध्यम होते हैं.   Read More ...

free visitor counters