9 अप्रैल को आ रही तेज बारिश और 80KMPH की हवा... दिल्ली, यूपी, समेत 11 राज्यों में IMD का तूफान अलर्ट
Weather Update: उत्तर भारत में पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम अस्थिर है. हिमालयी क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों तक तेज हवाओं, बारिश और गरज-चमक के साथ तूफान की संभावना है. आईएमडी के अनुसार, 9 अप्रैल को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी है. दिल्ली में आज दोपहर या शाम को हल्की से मध्यम बारिश और 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की संभावना है. तापमान में 4-6 डिग्री की गिरावट से मौसम ठंडा और सुहावना रहेगा. बिहार और झारखंड में भी तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है. उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और ओलावृष्टि की चेतावनी है. पूर्वोत्तर भारत में 8 से 12 अप्रैल तक हल्की से भारी बारिश की गतिविधि रहने का अनुमान है. मौसम विशेषज्ञों ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
जीत के बावजूद ऋषभ पंत को लग रही है फटकार, पूर्व क्रिकेटर ने खोल दी LSG की पोल
10-04-26 02:04:08pm
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail