Patna New Electric Buses: राजधानी की सड़कों पर दौड़ रही लग्जरी PM E बस, जानें किराया और रूट

Image credit: Internet

Patna New Electric Buses: राजधानी पटना में इन दिनों चमचमाती हुई नई बस चलती हुई दिखाई दे रही है. पटना की सड़कों पर चलने वाली यह बस वाकई काफी खास है. इसके अंदर बैठते ही लग्जरी वाली फीलिंग आती है. सुविधाएं ऐसी हैं कि सफर का मजा दोगुना हो जाता है. पूरी तरह एसी, ऑटोमैटिक दरवाजे, दिव्यांग यात्रियों के लिए रैंप और साफ-सुथरा आरामदायक माहौल. यही वजह है कि इसे पटना की अब तक की सबसे आधुनिक यात्री बसों में गिना जा रहा है. इसका नाम पीएम ई-बस सेवा है. यह पूरी तरह इलेक्ट्रिक है. फिलहाल पटना में 22 ऐसी बसों का संचालन हो रहा है. इसमें पिंक बस भी शामिल है, जो सिर्फ महिलाओं के लिए है. इतना ही नहीं, इस बस में पांच-छह कैमरे भी लगे हुए हैं.   Read More ...

free visitor counters