₹2 से ₹15 ग्लास हुई कीमत पर क्रेज बरकरार, 32 साल से राजा भैया का सोडा कर रहा लोगों के दिलों पर राज

Image credit: Internet

जमशेदपुर में मनोकामना मंदिर के पास राजा भैया का सोडा का स्टॉल सजता है जो 32 साल से लोगों को घर के बने सोडे का स्वाद दे रहा है. उनके पास कोला, ऑरेंज, लेमन, मिक्स जैसे बहुत से ऑप्शन होते हैं और ग्राहक अपनी मर्जी के हिसाब से चुनता है. मजे की बात यह है कि उनके पास छोटी सी मशीन है जिससे वे सोडा भी खुद तैयार करते हैं और ये पैकेज्ड नहीं होता. सबसे पहले ग्लास में बर्फ डाली जाती है, उस पर आपके चुने गए फ्लेवर का एक चम्मच सिरप, फिर सोडा और आखिर में ग्राहक को परोसने से पहले उसमें एक खास घर का बना मसाला डाला जाता है जिससे इस कदर झाग निकलता है कि ग्राहक सीधे ग्लास मुंह में लगा लेता है वरना आधा सोडा बह जाता है. यह भी घर का बना खास पाउडर है जिसमें अमचूर, नमक, मसाले वगैरह पड़े होते हैं. कभी ये 2 रुपये ग्लास बिकता था आज 15 रुपये ग्लास हो गया है.    Read More ...

free visitor counters