इस देसी ड्रिंक के बिना यूपी-बिहार की गर्मियां फीकी, पेट को ठंडक, शरीर को ताकत, कीमत कम, सोशल मीडिया ने बनाया स्टार!

Image credit: Internet

गर्मियों का अमृत है सत्तू, जिसे सोशल मीडिया ने अब घर-घर पहुंचा दिया है. अब यह अपनी ठंडक पहुंचाने वाली क्वालिटी के लिए कम और देसी प्रोटीन शेक के रूप में ज्यादा फेमस है. यही कारण है कि अब युवा भी इस देसी प्रोटीन सप्लीमेंट का जमकर इस्तेमाल करते हैं. यूपी बिहार में गर्मी में इस ड्रिंक को बहुत पसंद किया जाता है, जिसे बनाना भी बेहद आसान है. इसके लिए एक ग्लास में एक चम्मच सत्तू लें, स्वादानुसार भुना जीरा पाउडर, काला नमक, सेंधा नमक, बारीक कटा प्याज, धनिया मिर्च और एक नींबू डालें. सत्तू में नींबू का ही मुख्य स्वाद होता है. थोड़े से पानी में घोल लें और फिर ऊपर तक पानी भर लें. तैयार है आपका सुपर हेल्दी-टेस्टी ड्रिंक.    Read More ...

free visitor counters