हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा हेल्दी और चमकदार दिखे. ऐसे में योग एक आसान और प्राकृतिक उपाय बनकर सामने आ रहा है. योगाचार्य के अनुसार, कुछ खास योगासन और प्राणायाम को रोजाना करने से त्वचा में निखार लाया जा सकता है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो मिलता है. योगाचार्य ने बताया कि पादहस्तासन करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे चेहरे पर ताजगी आती है. वहीं अधो मुख शवासन से खून का प्रवाह चेहरे की ओर बढ़ता है, जिससे स्किन को बेहतर पोषण मिलता है. इसके अलावा कपालभाति प्राणायाम शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे त्वचा साफ और चमकदार बनती है. पश्चिमोत्तानासन तनाव कम करने के साथ ब्लड सर्कुलेशन सुधारता है, जो चेहरे की खूबसूरती के लिए जरूरी है. योगाचार्य ने अनुलोम-विलोम को भी बेहद असरदार बताया है. यह आसान प्राणायाम शरीर में ऑक्सीजन बढ़ाता है और खून को शुद्ध करता है. इससे चेहरा प्राकृतिक रूप से निखरता है. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail