गर्मी के मौसम में पशुओं को खिलाएं एजोला हरा चारा, प्रोटीन, कैल्शियम से भरपूर, आसानी से होता है तैयार

Image credit: Internet

गर्मी के मौसम में दुधारू पशुओं के लिए हरे चारे की कमी अक्सर हो जाती है. ऐसे में एजोला एक सस्ता, पौष्टिक और आसान विकल्प बनकर सामने आता है. एजोला एक जलीय पौधा है, जिसमें प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो पशुओं की सेहत के लिए बेहद लाभकारी हैं. एजोला खिलाने से गाय और भैंस के दूध उत्पादन में 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है. इसके साथ ही यह पशुओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करता है और पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है.   Read More ...

free visitor counters