PM Modi Speech: तीसरी बार उपसभापति बने हरिवंश... पीएम मोदी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

Image credit: Internet

PM Modi Speech: संसद के विशेष सत्र में एक अहम फैसला लिया गया, जहां हरिवंश नारायण सिंह को लगातार तीसरी बार राज्यसभा का उपसभापति चुना गया. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी और उनके कामकाज की जमकर सराहना की. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में हरिवंश जी के व्यक्तित्व और उनके अनुभवों का जिक्र करते हुए एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया. उन्होंने बताया कि हरिवंश जी सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं रहे, बल्कि समाज के अलग-अलग वर्गों खासकर युवाओं और बौद्धिक मंचों जैसे लिटरेचर फेस्टिवल्स में जाकर लोगों को प्रेरित करते रहे हैं. मोदी ने उनके जीवन का एक पुराना प्रसंग याद करते हुए बताया कि जब हरिवंश जी पहली बार अमेरिका गए थे, तो उन्होंने सिर्फ अपने आधिकारिक कार्यक्रमों तक खुद को सीमित नहीं रखा. उन्होंने खास तौर पर वहां की यूनिवर्सिटीज़ को समझने और देखने में समय बिताया. उनका उद्देश्य यह जानना था कि आखिर ऐसी कौन सी शिक्षा व्यवस्था और संस्कृति है, जिसने अमेरिका को इतना विकसित बनाया. प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि हरिवंश जी की यही सोच और सीखने की ललक उन्हें अलग बनाती है. उनका मानना था कि अगर भारत को भी विकसित बनाना है, तो उसकी नींव मजबूत यूनिवर्सिटीज और शिक्षा व्यवस्था से ही रखी जा सकती है.   Read More ...

free visitor counters