Kerala Chunav Results 2026 LIVE: केरल चुनाव रिजल्ट में काउंटिंग से पहले ही BJP प्रत्याशी ने खुद को घोषित किया विजेता, लगाई एक करोड़ की शर्त

Image credit: Internet

Kerala Chunav Results 2026 LIVE: केरल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आज 4 मई को घोषित होंगे, जिसकी मतगणना सुबह 8 बजे से सभी 140 सीटों के लिए शुरू होगी. राज्य में 43 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जहां 15,465 अधिकारी तैनात हैं. सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी, इसके बाद ईवीएम के जरिए 890 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा. पारदर्शिता के लिए हर राउंड के बाद ईवीएम और वीवीपैट का मिलान अनिवार्य है. 9 अप्रैल को हुए मतदान में 79.63% वोटिंग दर्ज हुई थी. इस चुनाव में एलडीएफ और यूडीएफ के बीच सीधा मुकाबला है, जहां एलडीएफ तीसरी बार सत्ता में लौटने की कोशिश में है, जबकि यूडीएफ 10 साल बाद वापसी की चुनौती का सामना कर रहा है. उधर केरल चुनाव में वोटों की गिनती से पहले ही बीजेपी प्रत्याशी पीसी जॉर्ज ने खुद को विजेता घोषित कर दिया है. केरल चुनाव से जुड़े सबसे सटीक और तेजी से तमाम रुझान और रिजल्ट के लिए इस लिंक पर बने रहें.   Read More ...

free visitor counters