घूमने के शौकीन हैं? हैदराबाद का यह ट्राइबल म्यूजियम दिखाएगा आदिवासी जीवन की झलक

Image credit: Internet

Hyderabad Tribal Museum: हैदराबाद के मासाब टैंक इलाके में स्थित नेहरू सेंटेनरी ट्राइबल म्यूजियम आदिवासी संस्कृति और इतिहास को करीब से जानने का बेहतरीन स्थान है. यहां 30 से अधिक जनजातियों की जीवनशैली, परंपराएं और कला को बेहद आकर्षक तरीके से प्रदर्शित किया गया है. संग्रहालय में 5000 से ज्यादा कलाकृतियां मौजूद हैं, जिनमें पारंपरिक आभूषण, वाद्ययंत्र, बांस के हस्तशिल्प और दुर्लभ मुखौटे शामिल हैं. सबसे खास यहां के लाइफ-साइज डियोरामा हैं, जो आदिवासी जीवन को जीवंत रूप में दिखाते हैं. इसके अलावा यहां एक समृद्ध पुस्तकालय और मिनी ऑडिटोरियम भी है, जहां जनजातीय जीवन पर आधारित फिल्में दिखाई जाती हैं. अच्छी बात यह है कि यहां प्रवेश पूरी तरह मुफ्त है, जिससे हर कोई इस सांस्कृतिक धरोहर का अनुभव कर सकता है.   Read More ...

free visitor counters