Dhaulpur News: आंखों में मिर्ची डालकर हेलमेट पर मारा था कट्टे का बट, धौलपुर में सेल्समैन से लूट का खुलासा

Image credit: Internet

Dhaulpur News: धौलपुर में सेल्समैन से हुई लूट का खुलासा हुआ है. कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों अभिलेश और सविनेश को गिरफ्तार कर लिया है. बदमाशों ने आंखों में मिर्ची डालकर बीस हजार रुपये और कागजात से भरा बैग लूटा था. वारदात के दौरान बदमाशों ने पहले सेल्समैन की आंखों में मिर्ची पाउडर डाला और फिर उसके हेलमेट पर कट्टे के बट से वार किया था. पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अभिलेश उर्फ अभि और सविनेश उर्फ शिवनेश के कब्जे से लूटा गया बैग बरामद किया है. बैग में रखे कैटलॉग, पर्स, आधार कार्ड और पैन कार्ड भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं.   Read More ...

free visitor counters